हरियाणा के चरखी दादरी में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति ने भी ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी में मंगलवार शाम किसी घरेलू बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर पत्नी पर लगातार कई वार किए। महिला की गर्दन और शरीर पर हमले से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों की शादी 10 साल पहले हुई थी। अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… पोस्टमार्टम के बाद सौंपे जाएंगे शव पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। महिला के मायके पक्ष के आने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पत्नी को कुल्हाड़ी से काट ट्रेन के आगे कूदा पति:दादरी में रात को कहासुनी हुई, तो गर्दन और शरीर पर कई वार किए
