‘ठाकुर हूं’…कहने वाली HDFC बैंककर्मी सामने आई:कानपुर में कहा- स्टाफ के पति ने जाति पूछकर अभद्रता की, गुस्सा आ गया

Spread the love

कानपुर में HDFC बैंक में ‘ठाकुर हूं, ऐसी-तैसी कर दूंगी’ कहने वाली महिला बैंक कर्मी सामने आ गई है। रिलेशनशिप मैनेजर आस्था सिंह ने वीडियो जारी करके सफाई दी है। उन्होंने हाथ जोड़कर कहा- मैंने किसी ग्राहक के साथ अभद्रता नहीं की। मेरा विवाद बैंक की एक महिला संविदा कर्मचारी के पति से हुआ था। उसने मेरी जाति पूछकर मेरे साथ अभद्रता की, तभी मुझे गुस्सा आया। मैं आज भी अपने बयान पर कायम हूं। ठाकुर हूं, मुझे गर्व है। दरअसल, पिछले दो दिनों से आस्था का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह गालियां देती नजर आ रही हैं। गुस्से में वह लैपटॉप उठाकर किसी पर हमला करने का प्रयास करती भी दिखाई देती हैं। वीडियो 6 जनवरी का बताया जा रहा है, जो पनकी के HDFC बैंक शाखा का है। महिला बैंक कर्मी ने सफाई में क्या कहा, पढ़िए
वीडियो जारी कर आस्था ने कहा कि यह वीडियो 6 जनवरी का है, जिसे गलत संदर्भ में वायरल किया जा रहा है। महिला कर्मचारी ने इस्तीफा देकर उसी दिन रिलीविंग की मांग की थी। इस दौरान उसकी ननद सुबह से ही ब्रांच में मौजूद थी, जिससे हल्की बहस हो गई। उन्होंने कहा कि बाद में महिला कर्मचारी ने यह बात अपने पति को बताई, जो वर्किंग आवर खत्म होने के बाद बैंक आया और मेरे साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। आस्था ने कहा कि महिला कर्मचारी के पति ने मेरी डेस्क पर आकर मेरी जाति पूछी और धमकी भरे शब्द कहे। ‘मैं अपने बयान पर कायम हूं’
आस्था सिंह ने कहा, मैं मानती हूं कि मेरे कुछ शब्द गलत हो सकते हैं। सार्वजनिक सेवा में शब्दों का चयन सोच-समझकर होना चाहिए, लेकिन धमकी और अपमानजनक भाषा को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। वीडियो को जातिवाद का मुद्दा बनाकर गलत तरीके से पेश किया गया है। मैं अपने बयान पर कायम हूं। मैं ठाकुर हूं और मुझे इस बात का गर्व है… जय श्रीराम। ‘रेप करने और बाल काटने तक की धमकी दी जा रही’
इसके अलावा एक मीडिया चैनल से बातचीत में आस्था ने कहा, ‘इस केस में इंटरनल मेल अपने सीनियर्स को फॉरवर्ड कर दिया है। सबको पता है कि मैं गलत नहीं हूं, इसलिए हमें इसमें इतना एक्शन लेने की जरूरत नहीं थी। मगर जब इस तरीके की चीजें हो रही हैं, तो मैं बिल्कुल मानहानि का केस करना चाहूंगी।’ उन्होंने कहा, ‘वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर मुझे काफी कुछ कहा जा रहा। रेप करने और बाल काटने तक की धमकी दी जा रही है। हर इंसान फेमस होना चाहता है, लेकिन गलत तरीके से नहीं। मैं गलत मायने में फेमस हो रही हूं।’ ——————————- ये खबर भी पढ़िए- लेम्बोर्गिनी से 6 को उड़ाया, कारोबारी के बेटे पर FIR: कानपुर पुलिस की 5 बड़ी चूक, लापरवाही पर थाना प्रभारी लाइन हाजिर कानपुर में लेम्बोर्गिनी कार से 6 लोगों को कुचलने के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। दरअसल, पुलिस ने रविवार रात कार के नंबर के आधार पर अज्ञात ड्राइवर पर FIR दर्ज की थी। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा, तो पुलिस बैकफुट पर आ गई। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल को आगे आना पड़ा। कमिश्नर ने कहा- जांच में तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम का नाम सामने आया है। शिवम मिश्रा का नाम FIR में जोड़ा जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…