इससे पहले 29 जुलाई, 2025 को कोर्ट ने प्रतिवादी को नोटिस जारी कर यह बताने के लिए कहा था कि क्यों न उनके खिलाफ अदालत के आदेश की अवहेलना के लिए अवमानना की कार्यवाही शुरू की जाए।
कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, बीएसए अल्का शर्मा को नोटिस तामील हो चुका था। इसके बावजूद 12 सितम्बर, 2025 को जब मामले की सुनवाई हुई, तो वह न तो अदालत में मौजूद थीं और न ही उन्होंने कोई हलफनामा दाखिल किया।
इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संभल के माध्यम से उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया, ताकि अगली सुनवाई में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके।
कोर्ट ने रजिस्ट्रार (अनुपालन) को यह भी निर्देश दिया है कि वे इस आदेश की एक प्रति 24 घंटे के भीतर सीजेएम, संभल को भेजें ताकि इसका कड़ाई से अनुपालन हो सके। मामले की अगली सुनवाई 7 अक्टूबर, 2025 को होगी।
