हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम घोषित

Spread the love

समिति सदस्य दिनेश पाठक ने बताया कि वन बार वन वोट के तहत 10 नवंबर से अधिवक्ता शपथ पत्र भरना शुरू कर देंगे। वहीं 19 नवंबर को बार एसोसिएशन में मतदान करने वाले अधिवक्ताओं की सूची जारी कर दी जाएगी और 22 नवंबर को अंतरिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। अंतरिम मतदाता सूची में 25 नवंबर तक यदि कोई संशोधन होगा तो वह किया जाएगा। इसके बाद 25 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 26 नवंबर से एक दिसंबर तक प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। वहीं 3 दिसंबर को चुनाव लडने वाले प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी और 12 दिसंबर को चुनाव करवाए जाएंगे। चुनाव के बाद 13 दिसंबर को मतगणना होगी व चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।