कभी खाया है मक्के का फाड़ू? कम मेहनत में तगड़ा स्वाद, सब पूछेंगे इस पहाड़ी डिश की रेसिपी

Spread the love

Makke ka Fadu Recipe : कम मेहनत में बनने वाला मक्के का फाड़ू पहाड़ी व्यंजन है. इसे बनाने के लिए घी में मक्के का आटा भूनें, फिर उसमें छाछ डालकर लगातार चलाते रहें ताकि गाठें न बनें. उबाल आने पर गुड़ डालें और कुछ देर पकाएं. जब यह गाढ़ा और नरम हो जाए, तो गरमा-गरम घी या चटनी के साथ परोसें. ये पेट के लिए भी हल्का होता है और जल्दी पच जाता है. अगली बार जब आपका कुछ अलग और पहाड़ी खाने का मन करे, तो मक्के का फाड़ू जरूर बनाएं.