हरियाणवी युवक की स्पेन में मौत:साइकिल चलाते हुए गिरा; एक साल पहले लव मैरिज की, 3 महीने पहले पत्नी संग गया था

Spread the love

हरियाणा में करनाल के रहने वाले युवक की स्पेन में मौत हो गई। युवक साइकिल पर फूड डिलीवर करने के लिए जा रहा था। पहाड़ी एरिया में चढ़ते हुए घबराहट होने के बाद वह गिर गया। आसपास के लोग तुरंत उसे अस्पताल ले गए, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद करनाल में उसके परिजनों को घटना की सूचना दी गई। मृतक की पहचान कैमला गांव निवासी मुकेश कुमार के तौर पर हुई है। एक साल पहले उसने लव मैरिज की थी। 3 महीने पहले ही वह पत्नी के साथ स्पेन गया। यहां वह बार्सिलोना शहर में रह रहा था। डॉक्टरों के मुताबिक मुकेश को हार्ट अटैक आया था। मुकेश का शव भारत लाया जाएगा, इसके बाद उसका अंतिम संस्कार होगा। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें… 2 पॉइंट्स में मुकेश के बारे में जानिए… अब 2 पॉइंट्स में जानिए कैसे हुई मौत…