प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद सिंगर अरिजीत सिंह का पहला गाना 9 फरवरी को रिलीज हो रहा है। गाने के बोल हैं ‘ओ शिव मेरे तुम मालिक’ हो। खास बात यह है कि इस गाने के म्यूजिक कंपोजर हरियाणवी युवक मंदीप पंघाल हैं। मंदीप पंघाल अभी तक सोनू निगम और गुरु रंधावा के साथ काम करते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने गुरु रंधावा के सॉन्ग ‘किथै बसदै नै’ का म्यूजिक कंपोज किया था। अब उन्होंने अरिजीत सिंह के साथ काम की शुरुआत की है। पंघाल बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में ऐसे पहले हरियाणवी हैं, जिन्होंने अरिजीत सिंह के साथ काम किया है। दो साल पहले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम ने कंपोजर की जिंदगी बदल कर रख दी थी। बता दें कि अरिजीत सिंह ने हाल ही में प्लेबैक सिंगिग से संन्यास लेने की घोषणा की है। इसके बाद उनका अपने लिए यह पहला गाना है। अरिजीत सिंह ने अपने म्यूजिकल करियर में 532 हिंदी, 144 बंगाली और 25 तेलुगु समेत कई भाषाओं में 700 से ज्यादा गाने गाए हैं। वो 2 नेशनल अवॉर्ड, 8 फिल्मफेयर समेत कुल 122 अवॉर्ड जीत चुके हैं। अरिजीत सिंह को पहला नेशनल अवॉर्ड साल 2018 में पद्मावत के गाने बिनते दिल के लिए और दूसरा नेशनल अवॉर्ड 2022 में फिल्म ब्रह्मास्त्र के गाने केसरिया के लिए मिला है। साल 2015 में अरिजीत सिंह को पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। म्यूजिक कंपोजर मंदीप पंघाल का सफर, 4 पॉइंट में… 3 पॉइंट में जानिए पंघाल की फैमिली के बारे में… चार पॉइंट में समझिए संन्यास के बाद अरिजीत का प्लान… अरिजीत सिंह के शुरुआती बेस्ट गाने… फिर मोहब्बत, फिल्म- मर्डर 2 (2012) तुम ही हो, फिल्म- आशिकी 2 (2013) मेरी आशिकी, फिल्म- आशिकी (2012) राब्ता, फिल्म- एजेंट विनोद (2012) फिर ले आया दिल, फिल्म- बर्फी (2012) दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड, कबीरा, इलाही, फिल्म- ये जवानी है दीवानी (2013) लाल इश्क, फिल्म- गोलियों की रासलीलाः रामलीला (2013) मैं रंग शरबतों का, फिल्म- फटा पोस्टर निकला हीरो (2014) मस्त मलंग, फिल्म- 2 स्टेट (2014) हमदर्द, फिल्म- एक विलेन (2014) सुकून मिला, फिल्म- मैरी कॉम (2014) सावन आया है, फिल्म- क्रिएचर 3D (2014) हमारी अधूरी कहानी, फिल्म- हमारी अधूरी कहानी (2015) अगर तुम साथ हो, फिल्म- तमाशा (2015) आयत- फिल्म- बाजीराव मस्तानी (2015) गेरुआ, जनम-जनम, फिल्म- दिलवाले (2015) सनम रे, फिल्म- सनम रे (2016) ये फितूर मेरा, फिल्म- फितूर (2016) चन्ना मेरेया, फिल्म- ऐ दिल है मुश्किल (2016) इश्क मुबारक, फिल्म- तुम बिन 2 (2016) ———————— ये खबर भी पढ़ें…. अरिजीत सिंह ने छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग:कहा- इसे खत्म कर रहा हूं; अब इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स पर करेंगे काम, कई बार विवादों में रहे पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया है। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए इसकी आधिकारिक घोषणा की है। सिंगर ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकांउट पर लिखा- नमस्ते, आप सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं। इतने सालों से श्रोताओं के रूप में मुझे जो इतना प्यार दिया है, उसके लिए आप सबका धन्यवाद। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब से मैं एक प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई भी नया काम नहीं लूंगा। (पूरी खबर पढ़ें…)
हरियाणवी युवक ने अरिजीत का गाना कंपोज किया:प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद पहला सॉन्ग, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम ने बदली कंपोजर की जिंदगी
