हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर हिसार के एक म्यूजिक नाइट प्रोग्राम में गाली-गलौज और मोबाइल तोड़ने का आरोप लगा है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि सिंगर ने उसका आईफोन छीनकर जमीन पर पटक दिया। फोन नीचे गिरते ही पूरी तरह से टूट गया। इसके बाद उससे बदसलूकी भी की। विरोध करने पर सिंगर गालियां देने लगा। पीड़ित रिंकू ने आजाद नगर थाने में मासूम शर्मा और आयोजक के खिलाफ शिकायत दी है। मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत पर कार्रवाई कर रहे हैं। दोनों पक्षों से बात की जा रही है। अब पढ़िए युवक ने शिकायत में क्या कहा… भजन के साथ अपने फेमस सॉन्ग भी गाए
इस ईवेंट में ऑर्गेनाइजर सजल जैन ने प्रोग्राम की टिकटें बेची थी। सिंगर को सुनने के लिए काफी भीड़ आई। इस दौरान मासूम शर्मा ने भजन के साथ अपने मशहूर गाने भी गाए। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब मासूम शर्मा जाने लगे तो भीड़ ने उनको घेर लिया। इसी दौरान सिंगर ने फैन रिंकू का फोन तोड़ दिया। थाना प्रभारी बोले-दोनों पक्षों से बात कर रहे
आजाद नगर थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि देर रात रिंकू ने मासूम शर्मा और सजल जैन के खिलाफ शिकायत दी थी। इस पर हम कार्रवाई कर रहे हैं। दोनों पक्षों से बात की जाएगी। वहीं मामले में आयोजक सजल जैन से बात करनी चाही तो उनको मोबाइल नंबर स्विच ऑफ मिला। गुरुग्राम में भी सिंगर ने बदमीजी की थी
इससे पहले भी सिंगर कई बार विवादों घिर चुके हैं। 22 मार्च को गुरुग्राम में एक कॉन्सर्ट के दौरान एक युवक स्टेज पर मासूम शर्मा के साथ सेल्फी लेने पहुंचा था। इस दौरान सिंगर ने उसका कॉलर पकड़कर स्टेज से नीचे उतार दिया था। तब भी सिंगर पर गाली-गलौज के आरोप लगे थे। इसका वीडियो वायरल होने के बाद व्यक्ति ने अपमानित महसूस किया, और सिंगर के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी।
हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने फैन का मोबाइल तोड़ा:हिसार में युवक बोला- सेल्फी ले रहा था, गायक ने गालियां दीं; ऑर्गेनाइजर ने धमकाया
