Masoom Sharma Controversy : हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का उत्तराखंड इवेंट विवादों में घिर गया है. उत्तराखंड के सबसे बड़े कॉलेज के कार्यक्रम में गाली गलौज करना भारी पड़ रहा है. मासूम शर्मा ने माफी मांगी है, लेकिन मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. मासूम हरियाणा के बड़े सिंगर में शुमार हैं और उनकी फॉलोइंग करोड़ों में है. जिस कार्यक्रम में विवाद हुआ, उसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे थे. लोगों में इस बात का गुस्सा है कि हरियाणवी सिंगर ने सैकड़ों राजनीतिक विभूतियां देने वाले कॉलेज को गाली गलौज का अखाड़ा बना दिया.
उत्तराखंड के DAV कॉलेज में गाली गलौज हरियाणवी सिंगर को पड़ा भारी, विवादों में घिरे मासूम शर्मा, जानिए पूरा मामला
