हरियाणवी गैंगस्टर पपला गुर्जर के साथी ने जेआरएफ क्वालिफाई किया:3 साल जेल काटी, ₹50 हजार का इनाम था; राजस्थान में नेता पर हमले से पहले पकड़ा

Spread the love

हरियाणा और राजस्थान के नामी गैंगस्टर विक्रम उर्फ पपला गुर्जर के साथ कभी कंधे से कंधा मिलाकर अपराध की दुनिया में कदम बढ़ाने वाला उसके साथी दीक्षांत ने अब जरायम की दुनिया से तौबा कर ली है। अब वह पढ़ाई लिखाई कर नेक इंसान बनने की राह पर है। उसने इसका पहला पड़ाव भी पार कर लिया है। महेंद्रगढ़ के गांव खैरोली के रहने वाले दीक्षांत ने कठिन परिस्थितियों को पीछे छोड़ते हुए अंग्रेजी विषय में यूजीसी नेट जेआरअफ परीक्षा में सफलता हासिल की है। बता दें दीक्षांत कभी पपला गुर्जर के उन साथियों में शामिल रहा है, जिन पर पुलिस ने 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। तीन साल जेल भी काटी, लेकिन इसके बाद उसका मन अपराध की दुनिया से उचटने लगा। मगर, अब दीक्षांत का सपना है कि वह आगे पीएचडी की पढ़ाई पूरी कर एक अच्छे शिक्षक बनें और किसी प्रतिष्ठित कॉलेज या विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को पढ़ाकर देश के भविष्य निर्माण में योगदान दें। युवाओं को संदेश दिया है किकिसी भी प्रकार के लड़ाई-झगड़े में पड़कर अपना भविष्य खराब न करें। पहले जानिए कौन है पपला गुर्जर, जिससे दीक्षांत का संपर्क था… दीक्षांत कैसे अपराध की दुनिया से दूर हुआ, 3 पॉइट्स… ———————
ये खबर भी पढ़ें… पपला गुर्जर को फिर भगाने का बना रहा था मास्टरप्लान:AK-56 से लैस ‘लारा’ की बड़े धमाके की तैयारी, कई गैंगस्टर भी थे उसके निशाने पर एके-47 से हमला कर बहरोड़ जेल से पपला गुर्जर को भगाने वाले गैंगस्टर राजवीर गुर्जर उर्फ लारा (32) एक बार फिर बड़ा कांड करने की तैयारी में था। एक बार फिर फिल्मी स्टाइल में पपला गुर्जर को भगाने की पूरी प्लानिंग कर रखी थी। अंडरवर्ल्ड तक अपना नाम सुर्खियों में लाने के लिए कई गैंगस्टर्स को मारने वाला था। (पूरी खबर पढ़ें)