हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव ने भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पर पलटवार किया है। अंजलि राघव ने कहा कि अक्षरा सिंह ने ही पवन सिंह को बढ़ावा दिया और वे दोनों स्टेज पर सबके सामने किस करते थे। जब पवन सिंह ने अक्षरा सिंह को छोड़ा, तब वह उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाईं और अब वह ज्ञान दे रही है कि मैं होती तो उठाकर फेंक देती। अगस्त 2025 में लखनऊ में एक प्रोग्राम के दौरान भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने अंजलि राघव की कमर पर टच किया था। अब हाल में एक पॉडकास्ट के दौरान अक्षरा सिंह ने कहा कि उस दिन अंजलि राघव की गलती थी। अगर कोई आपको छूता है, तो आपको तुरंत रिएक्शन देना चाहिए। मैं अंजलि की जगह होती तो उठाकर पटक देती। अक्षरा सिंह के इस बयान के बाद दैनिक भास्कर एप की टीम ने अंजलि राघव से बातचीत की। सिलसिलेवार ढंग से जानिए अंजलि राघव ने क्या कहा…. लखनऊ में पवन सिंह ने कमर पर टच किया 29 अगस्त 2025 को लखनऊ में एक म्यूजिक शो के दौरान अंजलि राघव और पवन सिंह ने एक साथ स्टेज पर परफॉर्मेंस दी थी। इसी परफॉर्मेंस के दौरान पवन सिंह ने अंजलि की कमर पर गलत तरीके से छुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अंजलि ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि वह मानसिक रूप से बहुत परेशान हैं और यह हरकत अप्रत्याशित थी। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने की घोषणा भी कर दी। इस विवाद के बाद पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट कर माफी मांगी और लिखा, “मेरा इरादा गलत नहीं था, अगर अंजलि जी को बुरा लगा तो मैं क्षमा मांगता हूं। हम कलाकार हैं और एक-दूसरे का सम्मान करते हैं।” ——————————– ये खबर भी पढ़ें :- पवन सिंह पर भड़कीं अक्षरा, कहा-10 जगह मुंह मारता है:क्या जिंदगी भर मेरे साथ चिपका रहेगा; खेसारी ने काजल के साथ गलत किया भोजपुरी स्टार पवन सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह ने बिना उनका नाम लिए उनपर जोरदार हमला किया है। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के साथ पुराने रिश्तों पर कहा, “इस बात को जमाना बीत चुका है। मुझे भी अपना जीवन बसाना है। एक ही जगह उलझ कर नहीं रह सकती।” पढ़ें पूरी खबर…
हरियाणवी एक्ट्रेस बोलीं- अक्षरा ने पवन सिंह को बढ़ावा दिया:खुद कुछ नहीं बिगाड़ पाई, अब ज्ञान दे रही कि मैं होती तो उठाकर फेंक देती
