हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने ट्रेजरी ऑफिसर (TO) और असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर (ATO) भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट के बाद अब होईकोर्ट के निर्देश पर दूसरी बार रिजल्ट को संशोधित कर दिया गया है। इस बदलाव के साथ ही मुख्य परीक्षा (Mains) की नई तिथि भी घोषित कर दी गई है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 2 नवंबर को आयोजित की गई प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम पहले 19 नवंबर को घोषित किया गया था। हालांकि, कानूनी पेच और सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के चलते उस रिजल्ट को वापस (Withdraw) लेना पड़ा। लेकिन अब इसे एक बार फिर बदलकर जारी कर दिया गया है। 60 अभ्यर्थी एग्जाम लिस्ट में शामिल पहले जारी परिणाम में 927 अभ्यर्थियों को पास घोषित किया गया था, लेकिन नए परिणाम में यह संख्या घटकर 910 रह गई थी, अब इसे बढ़ाकर 967 कर दिया है। संशोधित लिस्ट के कारण 60 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा की दौड़ में फिर से शामिल हो गए हैं। 35 पदों के लिए हुई थी भर्ती परीक्षा HPSC ने वर्ष 2023 में ट्रेजरी अफसर के 5 और असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर के 30 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। आवेदन की अंतिम तिथि 28 अप्रैल 2023 तय की गई थी। ट्रेजरी अफसर पदों का वर्गीकरण: जनरल के लिए 2, एससी के लिए 1, BCA के लिए 1 और EWS के लिए 1 पद आरक्षित। असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर पदों का वर्गीकरण: जनरल के लिए 16, एससी के लिए 6, BCA के लिए 4, BCB के लिए 1 और EWS के लिए 3 पद आरक्षित।सभी पदों के लिए बैचलर डिग्री योग्यता निर्धारित की गई थी। रिजर्व कैटेगरी से जनरल में शामिल हुए कई अभ्यर्थी ट्रेजरी अफसर के परिणाम में 8 अभ्यर्थी ऐसे थे जो रिजर्व कैटेगरी से होते हुए भी जनरल कटऑफ में शामिल हुए। वहीं असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर के परिणाम में 164 अभ्यर्थी रिजर्व कैटेगरी से जनरल सूची में आए थे। परिणाम विड्रा होने के बाद अब इन सभी अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण को लेकर संशोधित दिशा-निर्देशों की प्रतीक्षा है। 1 फरवरी को होगी मेंस परीक्षा रिजल्ट विड्रॉ होने के कारण जनवरी में प्रस्तावित मुख्य परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। अब आयोग ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा 1 फरवरी को आयोजित की जाएगी। योग्य उम्मीदवारों को अब नए सिरे से अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना होगा।
हरियाणा ट्रेजरी ऑफिसर प्री-परीक्षा- सेकेंड रिवाइज्ड रिजल्ट जारी:पास कैंडिडेट की संख्या बढ़ कर 967 हुई; 1 फरवरी को मेंस एग्जाम में होंगे शामिल
