रोहतक से निकलकर रोहद टोल पर हांसी डिपो की बस ने सुबह एक टोल कर्मचारी को कुचल दिया। हादसे में घायल हुए कर्मचारी को पीजीआई लाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान करीब 22 वर्षीय कपिल पुत्र आनंद के रूप में हुई, जो रोहद टोल पर नौकरी करता था। बताया जा रहा है कि नौकरी के पहले दिन ही कपिल सुबह टोल पर ड्यूटी दे रहा था, उसी समय हांसी डिपो की रोडवेज बस दिल्ली के लिए निकल रही थी। बस को विश्वजीत पुत्र बलवान निवासी गढ़ी हांसी चला रहा था। रोडवेज बस जब रोहद टोल प्लाजा पर पहुंची तो बस ड्राइवर ने बिना टोल दिए बस को तेजी से भगा लिया। बस को रूकवाने के लिए जब कपिल कोशिश करने लगा और बस के आगे खड़ा हो गया तो बस ड्राइवर ने कपिल को सीधी टक्कर मारते हुए कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। पीजीआई में मृत किया घोषित
रोडवेज बस की टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल कपिल को पीजीआई लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस मामले में कर रही जांच
रोहद टोल पर हुए हादसे को लेकर स्थानीय पुलिस ने बताया कि उन्हें रोडवेज बस द्वारा एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया। पुलिस मृतक के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज करके कार्रवाई करेगी।
रोहद टोल पर हरियाणा रोडवेज बस ने कर्मचारी को कुचला:बिना टैक्स दिए जा रहा था ड्राइवर; रोकने के लिए आगे खड़ा हुआ
