हरियाणा लोक सेवा आयोग ने रद्द की एडीओ भर्ती:चार साल पहले निकली थी 100 पदों पर वैकेंसी, लौटाई जाएगी आवेदकों की फीस

Spread the love

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने कृषि विकास अधिकारी के 100 पदों की भर्ती को रद्द कर दिया है। भर्ती को रद्द करने के पीछे प्रशासनिक कारण बताया गया है। एडीओ भर्ती में आवेदन करने वालों की फीस अब HPSC द्वारा लौटाई जाएगी। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने 24 जून 2022 को कृषि विकास अधिकारी (ADO) के लिए 100 पदों का विज्ञापन जारी किया था। जिसमें जनरल कैटेगिरी के लिए 55 पद, एससी के लिए 20, बीसी ए के लिए 10, बीसी बी के लिए 5 व EWS के लिए 10 पद आरक्षित किए गए थे। 29 जून से भर्ती के लिए आवेदन शुरू हुए थे तथा 19 जुलाई आवेदन करने की अंतिम डेट रखी गई थी। भर्ती में जनरल कैटेगरी के महिला व पुरुष के लिए आवेदन फीस एक हजार व एससी-बीसी के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपए तय हुई थी। पत्राचार पर नहीं होगा विचार HPSC ने 6 जून को भर्ती कैंसिल का नोटिफिकेशन जारी करते हुए फीस वापस करने की बात कही गई है। वहीं यह भी कहा गया है कि भर्ती से संबंधित किसी भी पत्राचार पर आयोग के द्वारा विचार नहीं किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया को लेकर कहा जा रहा है कि इसके नोटिफिकेशन में पुराना नियम था। आयोग अब इसका नया नोटिफिकेशन जारी कर इस पर भी 35 प्रतिशत क्राइटेरिया का नया नियम लागू करेगा।