हरियाणा में सोनीपत में प्रापर्टी एनओसी घोटाला उजागर होने के बाद अब दो और जिले गुरुग्राम और रोहतक में शहरी स्थानीय निकाय विभाग (ULB) ने इंटरनल जांच शुरू करने जा रहा है। विभाग दूसरे जिलों के म्यूनिसिपल कमिश्नर और टेक्निकल ऑफिसर्स को शामिल कर कमेटी बनाकर जांच को कराएगा। ये कमेटी पिछले दो साल यानी 2023-24 और 2024-25 में कॉलोनियों को जारी की गई नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) की जांच करेगी। यूएलबी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन दो जिलों के बाद अन्य जिलों में भी दूसरे जिलों के अधिकारियों को लेकर कमेटी बनाई जाएगी और जांच की जाएगी। विभाग ने इन वजहों से लिया फैसला… ULB डिपार्टमेंट ने ऐसे कराई जांच वैध कॉलोनी के लिए क्या हैं नियम
हरियाणा प्रॉपर्टी NOC घोटाला, 2 जिलों में होगी इंटरनल जांच:सोनीपत में खुला भेद, गुरुग्राम-रोहतक जांच के दायरे में; 2 साल का खंगालेंगे रिकॉर्ड
