हरियाणा पुलिस के SI को कंधे पर उठाकर पटका,VIDEO:वर्दी भी फाड़ी, महिला ने कॉलर पकड़ा; फरीदाबाद में शादी का झगड़ा सुलझाने आए थे

Spread the love

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में शादी समारोह के बाद पड़ोसियों में झगड़ा हो गया। मामला बढ़ा तो पुलिस को सूचना दी गई। इस झगड़े की शिकायत पर पहुंची पुलिस टीम के साथ भी हाथापाई और मारपीट हो गई। पुलिस कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। यहां तक की एक सब-इंस्पेक्टर को युवक ने कंधे पर उठाकर जमीन पर पटक दिया। वर्दी भी फाड़ दी गई। महिलाओं ने भी उनके साथ अभद्रता की। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें पुलिस कर्मियों से लोग उलझते और मारपीट करते दिखाई दे रहे है। इसके बाद पुलिस टीम वहां से किसी तरह अपनी जान बचाकर निकली और थाने से ज्यादा फोर्स के साथ लौटी। फिलहाल, पुलिस से मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कई आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इस मामले में पुलिस की ओर से रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है। पुलिस से हाथापाई के कुछ PHOTOS… यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… जान बचाकर भागे पुलिस कर्मी, फोर्स के साथ लौटे
स्थिति बिगड़ती देख पुलिस टीम किसी तरह मौके से बाहर निकली और अतिरिक्त पुलिस बल के साथ दोबारा गांव पहुंची। इसके बाद पुलिस ने आकाश, भोला उर्फ तोताराम, रोहतास, महाबीरी, गजराज व अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कई धाराओं में केस दर्ज किया
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिसकर्मी से मारपीट करने, वर्दी फाड़ने और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य के रूप में कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। ————— ये खबर भी पढ़ें…. पुलिस से बचकर भाग रहे युवकों की कार का एक्सीडेंट:भिवानी में पहले दूसरी कार को टक्कर मारी, फिर फ्लावर शॉप में घुसी; VIDEO सामने आया हरियाणा के भिवानी में आधी रात पुलिस से बचने की कोशिश में दो युवकों की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। तेज रफ्तार गाड़ी पहले दूसरी कार से टकराई और फिर आगे जाकर फूल की दुकान में जा घुसी। टक्कर होते ही तेज धमाके जैसी आवाज आई। (पूरी खबर पढ़ें)