मोहन भागवात के समर्थन में आए हरियाणा के मंत्री:विज बोले- भारत हिंदू राष्ट्र, हमें किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

Spread the love

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान कि हिंदुओं के लिए पूर्ण जागरण का समय आ गया है और हिंदुस्तान हिंदु राष्ट्र है, का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मोहन भागवत बिल्कुल ठीक बात कह रहे हैं कि हमें किसी के सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं है। हम शुरू से ही हिंदू राष्ट्र है। हमारी बहुत प्राचीन सभ्यता है और 1947 में हिंदुओं और मुसलमानों में विभाजन करके, कि मुसलमान पाकिस्तान चले जाएं और हिंदू हिंदुस्तान में रह जाएं, यह धर्म के आधार पर विभाजन हुआ। उस नाते भी जिस मातृभूमि पर हम रह रहे हैं यह हिंदुस्तान है। विज आज यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बांग्लादेश में हिंदू परिवार पर हिंसा को लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि सारे विश्व में जब किसी हिंदू पर कोई आपदा आती है तो हिंदू उम्मीद भरी निगाहों से हिंदुस्तान की ओर देखता है। हिंदुओं का सारे विश्व में केवल एक ही देश है “हिंदुस्तान”। हिंदुस्तानियों को इकट्ठे होकर अपनी एकता की ताकत दिखानी चाहिए और बांग्लादेश के हिंदुओं को हौसला देना चाहिए। विज का राहुल गांधी पर तंज राहुल गांधी के ट्विट कि मनरेगा के खात्मे का एक ही मकसद है कि गरीबों के रोजगार और अधिकार को मिटाना, पर हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी का घूमने का मन ज्यादा रहता है, इसलिए उन्हें पढ़ने का समय कम मिलता है। मनरेगा में कहीं पर भी रोजगार पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं लगाया है। इनको दिक्कत रामजी से हो रही है क्योंकि इसके साथ नया नाम रामजी जुड़ गया है, तो रामजी से ये डर कर भागते हैं। विज बोले – सुरजेवाला तुकबंदी ठीक करें कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाल के बयान कि हरियाणा में अपराध बढ़ रहा है, जबकि मुख्यमंत्री झूठ की सवारी और गप्पेबाजी कर रहे है, पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि मुझे अच्छा लग रहा है कि राजनीति से खाली होकर सुरजेवाला शायरी करने लगे है, मगर वह तुकबंदी ठीक करें। हमारे मुख्यमंत्री जी जो कहते है वो करके दिखाते हैं। अपराध रोकथाम के लिए आप्रेशन चलाए जा रहे हैं उसमें लगभग साढ़े 5 हजार आपराधिक लोगों को सलाखों के पीछे फेंका गया है और यह सिलसिला अभी भी जारी है। अपराध रोकने के लिए यह सबसे बेहतर तरीका है।