हरियाणा IPS सुसाइड- कल चंडीगढ़ आएंगे राहुल गांधी:CM सैनी का दिल्ली दौरा रद्द; केंद्रीय राज्यमंत्री बिट्‌टू का दावा- बड़ा फैसला लेगी सरकार

हरियाणा IPS सुसाइड- कल चंडीगढ़ आएंगे राहुल गांधी:CM सैनी का दिल्ली दौरा रद्द; केंद्रीय राज्यमंत्री बिट्‌टू का दावा- बड़ा फैसला लेगी सरकार
Share Now

हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई पूरन कुमार का सातवें दिन भी पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया है। उनकी IAS पत्नी अमनीत पी. कुमार DGP शत्रुजीत कपूर और रोहतक के SP रहे नरेंद्र बिजारणिया की गिरफ्तारी पर अड़ी हैं। कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कल शाम 5.15 बजे शोक जताने के लिए चंडीगढ़ आएंगे। पार्टी की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि की गई है। सोमवार सुबह पूर्व डिप्टी स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा था कि शीर्ष नेतृत्व IPS के घर आ सकता है। आज रात CM नायब सिंह सैनी को दिल्ली जाना था, लेकिन उनका यह दौरा रद्द हो गया। दोपहर को उनकी गवर्नर अशीम घोष से मीटिंग हुई। सुबह तेलंगाना के डिप्टी CM मल्लू भट्टी विक्रमार्क भी अमनीत से मिलने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि जल्द ही उनके प्रदेश के CM भी यहां आएंगे। पूरन कुमार मूलरूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे। आंध्र प्रदेश से अलग होकर ही तेलंगाना राज्य बना है। इसके अलावा, केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले भी शोक जताने पहुंचे। वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू ने कहा कि इस मामले में आज उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से बात की है। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा है कि हरियाणा सरकार की तरफ से आज कुछ गंभीर फैसले लिए जाएंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री की CM सैनी से 40 मिनट मीटिंग
केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी मिलने पहुंचे। उन्होंने करीब 40 मिनट तक बैठक की। मीटिंग के बाद आठवले ने कहा कि CM सैनी ने पहले पोस्टमॉर्टम करवाने की बात कही। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि इस केस में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आठवले ने आगे कहा कि वाई पूरन कुमार हैदराबाद से थे। मेरे गृह राज्य से होने और दलित होने की वजह से ही मैं यहां पर आया हूं। मेरा विभाग दलित लोगों के साथ-साथ आम लोगों को इंसाफ दिलाने का काम करता है। इसलिए मेरी जिम्मेदारी बनती है कि मैं अपने राज्य के IPS अधिकारी के परिवार को इंसाफ दिलाऊं। केस के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *