हरियाणा सरकार ने टॉप ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव किया है। 1990 बैच के आईएएस अधिकारी सुधीर राजपाल को बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। सरकार की ओर से जारी ऑर्डर में राजपाल को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (ACS) होम, जेल, क्रिमिनल इनवेस्टीगेशन की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा उन्हें वन विभाग में भी एडिशनल चीफ सेक्रेटरी बनाया गया है। वहीं इसी बैच की आईएएस अधिकारी डॉ सुमिता मिश्रा को होम से हटाकर फायनेंशियल कमिश्नर (FCR) की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सुमिता मिश्रा को अभी तक हेल्थ डिपार्टमेंट में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी की जिम्मेदारी देख सुधीर राजपाल की जगह दी गई है। यहां देखिए ऑर्डर…
हरियाणा IAS सुधीर राजपाल अब देखेंगे होम डिपार्टमेंट:5 आईएएस-एक IRPS की जिम्मेदारी बदली; सुमिता मिश्रा FCR, हेल्थ की जिम्मेदारी देखेंगी
