सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम में पारंपरिक देशी खानपान कचरी की सब्जी, बाजरे की रोटी, गुड़ के चावल, बाजरे व मोठ की खिचड़ी, चूरमा देसी घी का, गुड़ के पूड़े, चूरमे के लड्डू, पेड़े, गुलगुले, गुड की सुहाली, गोंद के लड्डू, राबड़ी, मोटा अनाज से बने पकवान की प्रदर्शनी लगाई गई। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों ने हरियाणवी संस्कृति पर आधारित पेंटिंग का प्रदर्शन किया।
इस मौके उपायुक्त शांतनु शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सिरसा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, भाजपा जिलाध्यक्ष डबवाली रेणु शर्मा, जगदीश चोपड़ा, नगर परिषद सिरसा के चेयरमैन शांति स्वरूप, रोहताश जांगड़ा, हनुमान कुंडू, अंबर, श्याम बजाज, कुलदीप पारीक, भूपेंद्र खट्टर एडवोकेट, सुरेश पवार, पार्षद सुमन शर्मा आदि मौजूद रहे।
