फतेहाबाद में नेताओं के फोन से परेशान होकर बिजली विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर (एसई) ने लेटर जारी कर सिफारिश न करवाने के आदेश जारी कर दिए। साथी ही चेतावनी भी दी, अगर किसी कर्मचारी ने आदेशों का पालन नहीं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) में तैनात कर्मचारी अपने ट्रांसफर के लिए नेताओं से फोन कराते हैं। इसके साथ ही उन्होंने लेटर की कापी फतेहाबाद और टोहाना के एक्सईएन को भी भेज दी। सुपरिटेंडेंट इंजीनियर ने आदेश में लिखा… कर्मचारियों का ट्रांसफर ऑनलाइन प्रक्रिया से ही होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति या राजनेता के फोन कराने पर संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी। 2 पॉइंट में जानिए… आदेशों में क्या कहा गया अब पढ़िए क्यों दिए गए ऐसे आदेश… नोटिस बोर्ड पर भी निर्देश लगाने को कहा
एसई के लेटर में यह भी कहा गया है कि आदेशों को नोटिस बोर्ड और आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सभी कर्मचारियों तक अनिवार्य रूप से पहुंचाया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी स्तर पर नियमों की अनदेखी न हो।
सिफारिशों से परेशान हुए हरियाणा बिजली निगम के अधिकारी:फतेहाबाद SE की दो टूक- नेताओं से फोन करवाया तो होगी कार्रवाई
