हरियाणा CS की सर्जरी के 24 दिन बाद वर्किंग शुरू:सचिवालय से करेंगे डील; 8 जनवरी को आया था मेजर अटैक

Spread the love

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की हार्ट सर्जरी के 24 दिन बाद रेगुलर वर्किंग शुरू होगी। अब वह सिविल सचिवालय में पांचवीं मंजिल पर बने अपने ऑफिस से सभी कामों को डील करेंगे। पिछले 15-20 दिनों से वह वर्क फ्रॉम होम पर थे। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की गुरुवार (8 जनवरी) देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद तुरंत मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पता चला कि उन्हें मेजर हार्ट अटैक आया था। बीते शुक्रवार को सर्जन डॉ. पीएस महंत की देखरेख में उनकी सर्जरी हुई। फोर्टिस अस्पताल के सर्जन डॉ. टीपीएस महंत ने सलाह पर उन्होंने काम शुरू कर दिया है। डिस्चार्ज के बाद एक्टिव हुए मुख्य सचिव… 15 जनवरी को भेजा पहला मैसेज मुख्य सचिव रस्तोगी ने 15 जनवरी को अपने ओएसडी के जरिए लिखित में मैसेज भिजवाया कि मुख्य सचिव स्तर की फाइलें उनके निचले अधिकारी अपने स्तर पर निकालेंगे और मुख्यमंत्री को भेजे जाने वाली फाइलें सीधे मुख्यमंत्री को भेजी जाएंगी। हर रोज शाम पांच बजे की जानकारी सीएम के ओएसडी को दी जाएगी। 19 जनवरी को की थी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मुख्य सचिव ने 19 जनवरी, 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्य सचिव कार्यालय के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। साथ में कुछ अफसरों ने भी उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शुभकामनाएं दी। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने बुधवार सुबह 5:20 बजे आईएएस अफसरों के वॉट्सऐप ग्रुप में मैसेज पोस्ट किया, ‘मुझे आज डिस्चार्ज किया जा रहा है। 15 दिनों तक घर से काम करेंगे रस्तोगी डॉ. टीपीएस महंत की सलाह के अनुसार, मुझे तुरंत काम शुरू कर देना चाहिए और अगले 15 दिनों में धीरे-धीरे काम बढ़ाना चाहिए। उनके इस मैसेज के बाद लगभग सभी आईएएस अफसरों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके बाद मुख्य सचिव ने मैसेज पोस्ट किया कि वे 15 दिन घर से काम करेंगे। 16 फरवरी से रेगुलर वर्किंग शुरू मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी वक्र फ्रॉम होम के बाद अब रेगुलर वर्किंग पर दिखेंगे। वह 16 फरवरी यानी आज से अपने सचिवालय स्थित अपने ऑफिस में बैठेंगे। इससे पहले शुक्रवार को भी अपने ऑफिस पहुंचे थे, कुछ देर ऑफिस में बैठकर उन्होंने अपने जरूरी फाइलों को भी निपटाया, इसके बाद अब वह रेगुलर वर्किंग पर दिखाई देंगे। रस्तोगी ने जून 2025 में 60वां जन्मदिन मनाया 1990 बैच के आईएएस हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी 60 साल के हो चुके हैं। पिछले साल 30 जून को उन्होंने 60वां जन्मदिन मनाया था। वह सूबे के पहले ऐसे आईएएस हैं, जिन्हें दो बार प्रदेश का मुख्य सचिव बनने का मौका मिला है। केंद्र सरकार ने उन्हें राज्य सरकार की सिफारिश पर एक साल की एक्सटेंशन दी है। इस एक्सटेंशन में उन्हें केंद्र सरकार के सर्विस रूल-थ्री का फायदा मिला है। 19 जून को इस संबंध में केंद्र सरकार ने हरियाणा सरकार को अपनी स्वीकृति का लेटर भेजा था, जिसके बाद प्रदेश सरकार द्वारा इस बारे में 20 जून को आदेश जारी किए थे। रस्तोगी का मुख्य सचिव के पद पर ये दूसरा कार्यकाल मुख्य सचिव बनने से पहले आईएएस अनुराग रस्तोगी वित्त आयुक्त, राजस्व और अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) के पद पर कार्यरत थे। 31 अक्टूबर 2024 को टीवीएसएन प्रसाद के सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 3 दिनों तक मुख्य सचिव के रूप में कार्य किया था। हालांकि जोशी को मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था, लेकिन सरकार ने यह कार्यभार रस्तोगी को तब तक के लिए सौंप दिया था, जब तक जोशी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। 4 नवंबर, 2024 को जोशी ने कार्यभार ग्रहण किया था। रस्तोगी का मुख्य सचिव के पद पर ये दूसरा कार्यकाल है। सीनियॉरिटी को दरकिनार कर बनाया था CS प्रदेश में मुख्य सचिव बनने की रेस में सीनियॉरिटी के हिसाब से सबसे आगे सुधीर राजपाल थे, जबकि, नंबर 2 पर सुमिता मिश्रा थीं। मगर, हरियाणा सरकार ने इन दोनों की सीनियॉरिटी को दरकिनार कर रस्तोगी को मुख्य सचिव बनाया था। दो साल पहले जब सीनियॉरिटी का मुद्दा उठा था, तब सुधीर और सुमिता को लेकर बाहरी कैडर का होने की बात कही गई थी। इसके बाद सरकार ने सीनियॉरिटी को दरकिनार कर अनुराग रस्तोगी को मुख्य सचिव की कमान दी।