हरियाणा कांग्रेस का पंचकूला में प्रदर्शन शुरू:पुलिस ने BJP दफ्तर के पास बैरिकेड लगाकर रोका; भूपेंद्र हुड्‌डा, राव नरेंद्र शामिल

Spread the love

पंचकूला में हरियाणा कांग्रेस का प्रदर्शन शुरू हो गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय से करीब 100 मीटर दूर से प्रदर्शन शुरू किया था। पुलिस ने कांग्रेसियों को भाजपा दफ्तर के सामने लगाए गए बैरिकेड के बाहर रोक लिया है। कांग्रेसी वहां अब धरने पर बैठ गए हैं। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा कर रहे हैं। दोनों नेताओं के साथ बड़ी संख्या में विधायक और पदाधिकारी मौजूद हैं। कार्यकर्ता भाजपा सरकार और केंद्र की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं। ईडी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस का विरोध जारी कांग्रेस का यह प्रदर्शन नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की चार्जशीट को कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने के बाद किया जा रहा है। पार्टी का आरोप है कि भाजपा सरकार ने राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से ईडी का दुरुपयोग किया और गांधी परिवार को बदनाम करने की कोशिश की।