हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रविवार को कुरुक्षेत्र में चल रहे 41वें राज्य स्तरीय पशुधन मेले में ऊंट की सवारी की। सीएम यहां समापन कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां उनके साथ कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा और सांसद नवीन जिंदल भी मौजूद रहे। मेले में मुख्यमंत्री ने गाय को भी गुड़ खिलाया। सीएम ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए पशुपालकों के साथ बातचीत भी की। मुख्यमंत्री के सामने ऊंट, गाय, भैंस, झोटे, घोड़े और बकरियों ने रैंपवॉक करके दिखाया। मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए पशुपालकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने इस मेले को ग्रामीण संस्कृति, पशुधन परंपरा और आत्मनिर्भर भारत का जीवंत प्रमाण बताया। मेले में विपक्ष पर क्या-क्या बोले CM… देखें मेले में रैंपवॉक करते पशुओं की PHOTOS सूरजकुंड मेले में हादसे को लेकर बड़ा ऐलान… इंस्पेक्टर के परिजन को नौकरी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में हुए हादसे को लेकर भी बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा हादसे में लोगों की जान बचाते हुए शहीद हुए इंस्पेक्टर के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। साथ ही परिवार को हर संभव आर्थिक सहायता भी देंगे। घायलों को एक-एक लाख की मदद मुख्यमंत्री ने बताया कि हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। प्रशासन की टीम मामले की जांच में जुटी है। साथ ही हादसे में घायल हुए लोगों को एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। घायलों के इलाज पर होने वाला पूरा भी खर्च सरकार वहन करेगी और इलाज पूरी तरह मुफ्त रहेगा। बता दें कि बीते दिन (शनिवार को) सूरजकुंड मेले में झूला गिरने से पलवल जिले के चांदहट थाने के SHO जगदीश प्रसाद की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। घायलों का निजी और बादशाह खान सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हरियाणा CM ने पशु मेले में की ऊंट की सवारी:कुरुक्षेत्र में गाय को गुड़ खिलाया; मुख्यमंत्री के सामने झोटे और घोड़े ने किया रैंपवॉक
