हरियाणा CM ने 2.23 लाख करोड़ का बजट पेश किया:बोले- नया बिजली निगम बनेगा, हर जिले में स्वस्थ नारी क्लीनिक बनाने की घोषणा

Spread the love

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर वित्त मंत्री ₹2,23,658.17 करोड़ का बजट पेश किया। यह पिछले बजट की तुलना में 10.28 प्रतिशत ज्यादा है। सैनी ने बजट भाषण की शुरुआत गुरु नानक देवी जी के सिद्धांत किरत कर, नाम जप, वंड छक से की। अभी CM सैनी बजट भाषण पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक लाख युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद इन्हें नौकरी दी जाएगी। CM ने घोषणा की कि प्रदेश में एग्री डिसकॉम नाम से नया बिजली निगम बनाया जाएगा, जिसके तहत किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे। हर नारी, स्वस्थ नारी योजना के तहत, हर जिले में स्वस्थ नारी क्लीनिक बनाए जाएंगे। नायब सैनी ने केसरिया पगड़ी पहनी हुई है। सोमवार सुबह CM आवास पर उन्होंने बजट की कॉपी पर साइन किए। बजट से जुड़ी तस्वीरें… बजट से जुड़े पल-पले के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…