हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र का आज दूसरे दिन की कार्यवाही चल रही है। प्रश्नकाल के साथ सदन की कार्यवाही शुरू हुई। करीब तीन बजे प्रश्नकाल की समाप्ति के बाद कांग्रेस विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। नेता प्रतिपक्ष और स्पीकर हरविंद्र कल्याण के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। दरअसल, गवर्नर एड्रेस को लेकर नेता प्रतिपक्ष के बयान को लेकर कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने आपत्ति जताई। इसके बाद कांग्रेस की ओर से एचपीएससी को लेकर दिए गए प्रस्ताव को सदन में इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया। इस पर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सवाल उठाए। सदन में कांग्रेस विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद एचडीएफसी फर्स्ट बैंक में 590 करोड़ रुपए के घोटाले पर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सदन में सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही गंभीर मुद्दा है। इसके जवाब में सीएम सैनी ने कहा कि सरकार ने एंटी करप्शन ब्यूरो और विजिलेंस को केस ट्रांसफर कर दिया है। सरकार का पूरा पैसा सुरक्षित है। हुड्डा ने तुरंत सवाल दागा कि सरकार को सब पता है कि कसूरवार कौन है। इस पर कांग्रेस के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। स्पीकर ने कहा कि सीएम ने जवाब दे दिया है, अब आप लोग शांत हो जाओ, सदन नियमों से चलेगा। इस पर कांग्रेसियों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। हालांकि गवर्नर एड्रेस पर चर्चा के दौरान ये विधायक वापस लौट आए। कांग्रेस विधायकों ने बजट सेशन ये मुद्दे उठाए… सोशल मीडिया प्लेटफार्म के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाया गया हरियाणा बीजेपी विधायक प्रमोद विज ने विधानसभा में पुलिस सिक्योरिटी ड्यूटी लगाए जाने को लेकर वायरल वीडियो का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। ये साजिश है, जिसको प्रायोजित तरीके से किया जा रहा है। इस पर कांग्रेस के विधायकों ने सवाल खड़े किए। बीजेपी विधायक ने कहा कि आप मुझे बोलने तो दीजिए। आपको कैसे पता कि मैं क्या बोलने वाला हूं। मुझे तो लग रहा है कि ये आपने तो नहीं किया। उन्होंने सदन की सुरक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर ये प्रयोजित रूप से वीडियो वायरल किया जा रहा है। इस पर स्पीकर ने कहा कि ऐसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म के खिलाफ सदन में विशेषाधिकार हनन लाया जा रहा है। स्पीकर के अनुरोध पर प्रमोद विज ने सदन में इसका प्रस्ताव रखा, जिसके बाद सदन में इसको लेकर प्रस्ताव लाया गया। प्रस्ताव को स्वीकार किया गया। प्रस्ताव को विशेषाधिकार समिति को भेजा गया, जिसको 1 मार्च तक रिपोर्ट देनी होगी। आदित्य सुरजेवाला ने खिलाड़ियों के कई मुद्दों को उठाया कांग्रेस के विधायक आदित्य सुरजेवाला ने खिलाड़ियों के कई मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की आधी से ज्यादा एप्लीकेशन रद्द कर दी जाती हैं। खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप कैश अवार्ड नहीं दिया जाता है। खिलाड़ियों को कोटा के हिसाब से नौकरी सरकार नहीं दे रही है, जबकि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। इसका जवाब देते हुए कहा कि खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि जो भी आवेदन पेंडिंग हैं वह डाक्यूमेंट में कमी के कारण होती हैं। सरकार लगातार खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दे रही है। 2019 से लेकर अब तक चार हजार से अधिक खिलाड़ियों को नौकरी दी जा चुकी हैं। कांग्रेस विधायक रेणु बाला ने प्रमोशन में रिजर्वेशन का सवाल पूछा कांग्रेस विधायक रेणु बाला ने क्लास वन और टू की प्रमोशन में रिजर्वेशन का सवाल पूछा। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि पूर्व सीएम मनोहर लाल ने फैसला किया था प्रमोशन में रिजर्वेशन मिलेगी। इसके बाद ये मामला हाई कोर्ट में चला गया है. हाल ही में कोर्ट का फैसला आया है. प्रमोशन में रिजर्वेशन देते वक्त क्रीमी लेयर का ध्यान रखा जाए. कृष्ण पंवार ने कहा कि अब कोर्ट के फैसले को ध्यान में रखते हुए सरकार इस पर काम करेगी। कहा 1966 से लेकर अब तक क्लास वन-टू में प्रोमोशन में रिजर्वेशन नहीं मिला लेकिन मनोहर लाल औऱ नायब सरकार ने इस पर फैसला लिया। हर पल की खबर को जानने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…
हरियाणा बजट सेशन, ₹590 करोड़ के बैंक घोटाले पर हंगामा:CM बोले- सरकार का पूरा पैसा सुरक्षित; हुड्डा ने पूछा- इसका कसूरवार कौन
