आज से 23 जिलों वाला हुआ हरियाणा:हांसी को जिला बनाने का नोटिफिकेशन जारी, हिसार की सीमाएं बदली, CM ने की थी घोषणा

Spread the love

हरियाणा में आज सोमवार से 23 जिले होंगे। हांसी को अलग जिला बनाने का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। हरियाणा की मुख्य सचिव एवं वित्तायुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा की ओर से लेटर हुआ है। इसमें लिखा है कि रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1908 की धारा 5 के साथ पठित हरियाणा भू-राजस्व अधिनियम 1887 की धारा 5 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए हरियाणा के राज्यपाल इसके द्वारा हिसार जिले की सीमाओं को परिवर्तित करते हैं और उसके उपमंडलों की संख्या बदलते हैं ताकि हांसी नाम से नया जिला बनाया जा सके, जिसमें हांसी और नारनौंद उपमंडल शामिल होंगे। हरियाणा सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन की कॉपी… हिसार की सीमाएं कम हो जाएंगी
आज से हिसार की सीमाएं कम हो जाएंगी। वर्तमान में हिसार जिले में 6 तहसील और 3 उप-तहसील हैं। तहसील हिसार, हांसी, नारनौंद, बरवाला, बास और आदमपुर, बालसमंद, उकलाना और खेरी जालब उप-तहसील हैं। हांसी जिला बनने से 3 तहसील अलग हो जाएगी अब बास, नारनौंद, हांसी अलग जिले में गिनी जाएगी। हिसार में हिसार और बरवाला उपमंडल रह जाएगा। इसके अलावा हांसी में नारनौंद और हांसी दो उपमंडल गिने जाएंगे। हांसी में DC बैठेंगे, नई योजनाएं आएंगी
हांसी के जिला बनने के बाद कई चीजें बदल जाएंगी। हांसी के लोगों को अब प्रशासनिक कामों और DC से मिलने के लिए हिसार नहीं आना होगा। हांसी में ही DC बैठेंगे। इसके साथ ही मुकदमों की पैरवी के लिए हिसार जिला कोर्ट भी नहीं आना पड़ेगा। हांसी में जिला एवं सत्र न्यायालय का गठन होगा। जिला न्यायाधीश भी बैठेंगे। इसके अलावा हांसी के जिला बनने से इलाके का विकास तेजी से हो सकेगा। सरकार जिले के विकास के लिए नई योजनाएं लाएगी, जिससे लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और जीवन स्तर में सुधार होगा। हरियाणा बनने के बाद यूं बंटता गया हिसार… हांसी में 110 गांव शामिल होंगे
मुख्यमंत्री ने 16 दिसंबर को हांसी की विकास रैली में हांसी को जिला बनाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि एक सप्ताह के अंदर नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने अपना वादा निभाते हुए 6 दिन में ही हांसी को जिला बनाने का नोटिफिकेशन जारी करवा दिया।
नए जिले में हांसी और नारनौंद विधानसभा क्षेत्रों के कुल 110 गांव शामिल किए जाएंगे। नए जिले में दो उपमंडल हांसी और नारनौंद होंगे जिन्हें हिसार जिले से पृथक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त तीन तहसीलें हांसी, नारनौंद और बास तथा एक उपतहसील खेड़ी जालब शामिल होगी। नए जिले में तीन ब्लाक हांसी-1, हांसी-2 और नारनौंद भी होंगे। प्रस्तावित जिला हांसी का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल लगभग 1,34,976 हेक्टेयर होगा। इसकी अनुमानित जनसंख्या लगभग 5,40,994 होगी। हांसी की दूरी हिसार से 25 किलोमीटर
संभवतः हांसी पहला ऐसा जिला है जिसकी दूसरे जिले से दूरी महज 25 किमी है। दूरी के मामले में चरखी दादरी दूसरे स्थान पर है, जिसकी भिवानी से दूरी करीब 27 किमी है। इसी तरह, हांसी तीसरा ऐसा जिला है जहां केवल दो विधानसभा सीटें होंगी, जिनमें हांसी और नारनौंद शामिल हैं। चरखी दादरी में भी दादरी और बाढ़डा विधानसभाएं हैं। वहीं पंचकूला में पंचकूला और कालका विधानसभाएं आती हैं। अब तक हिसार विधानसभा सीटों के मामले में पहले नंबर पर था, जहां 7 विधानसभा सीटें थीं। विभाजन के बाद हिसार में 5 सीटें रह गई हैं,, जिनमें आदमपुर, उकलाना, बरवाला, हिसार और नलवा शामिल हैं। आबादी में 22वें नंबर पर होगा हांसी
अगर हांसी को पुलिस जिला मानकर आबादी से तुलना करें तो हांसी की आबादी 2011 की जनगणना के अनुसार 5,40,994 होगी। वहीं इससे कम चरखी दादरी की जनसंख्या 502,276 है। वहीं तीसरा सबसे कम जनसंख्या वाला जिला पंचकूला है। यहां आबादी 5,58,879 लाख है। हांसी जिले का एरिया 1272 वर्ग किमी होगा। जिला बनने के लिए कम से कम 800 वर्ग किमी एरिया का होना जरूरी है।