रुगड़ी में श्री 108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ और धर्म-संत सम्मेलन 8 मार्च से

Spread the love

सनातन संस्कृति की महिमा, वेद-पुराणों की परंपरा और भक्ति की अमर भावना को पुनः जीवंत करने वाला एक भव्य आध्यात्मिक आयोजन मार्च 2026 में जमशेदपुर की धरती पर होने जा रहा है। सरायकेला खरसावां जिला स्थित रुगड़ी (डोबो) की पावन भूमि जो जमशेदपुर से सटा हुआ है, यहां पर 8 मार्च से 16 मार्च 2026 तक श्री 108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ, धर्म-संत सम्मेलन और नौ दिवसीय अखंड हरि नाम संकीर्तन का दिव्य आयोजन किया जाएगा, जिसका संचालन जमशेदपुर सनातन मित्र फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है।

जमशेदपुर सनातन मित्र फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं सदस्य रविवार को यज्ञ स्थल और संत-महात्माओं के आवास स्थलों के निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस अवसर पर पूज्य पुरुषोत्तम शास्त्री जी महाराज, दुर्गा भट्ट, अशोक पाण्डेय, स्वामी आनंद जी महाराज, सत्यनारायण दास जी महाराज, चंदन प्रमाणिक, शैलेश गुप्ता, मोहन कर्मकार, समाजसेवी अमित कुमार और लक्ष्य भारद्वाज सहित अनेक संत-महात्मा एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सबने इस आयोजन को सनातन धर्म के पुनर्जागरण का प्रतीक बताया और इसे सफल बनाने के लिए तन-मन-धन से सहयोग का संकल्प लिया।