जलभराव का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेसी, स्थानीय विधायक की नाकामी बताया

Spread the love

इस मौके पर जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि स्थानीय विधायक के 23 वर्ष के कार्यकाल में स्थानीय जनता जलभराव की समस्या से जूझ रही है, जो कि तीन इंजन की सरकार की नाकामी है। यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष तुषार कपिल और युवा नेता अजय गिरी ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है और स्थानीय विधायक 23 वर्षों में भी हरिद्वार की जनता को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने में नाकाम साबित हुए हैं ।

पार्षद प्रतिनिधि ऋषभ वशिष्ठ और युवा नेता ओम मलिक ने कहा कि पार्षद से लेकर सांसद इस क्षेत्र में भाजपा का होने के बावजूद स्थानीय जनता को जलभराव से परेशान होना पड़ रहा है, जो कि बेहद शर्मनाक है। कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष नितिन यादव और युवा नेता करन सिंह राणा ने कहा कि आज जब कांग्रेस जन यहां पहुंचे हैं तो स्थानीय जनप्रतिनिधि की आंख खुली है नहीं तो पिछले 7 दिनों से कोई यहां जनता की सुध लेने नहीं पहुंचा।