स्टे के बाद सम्पत्ति पर कब्जे के प्रयास का आरोप

Spread the love

अंततः पीडि़त को हाई कोर्ट से स्टे मिल गया और पुलिस को तामिल भी कर दिया गया, लेकिन इसके बाद भी विपक्षी उक्त संपत्ति पर कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर विपक्षियों का साथ देने का आरोप लगाया। कांग्रेसी नेता वरुण बालियान ने कहा कि राजनीतिक दबाव के चलते जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पीडि़त की मदद नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के दबाव के चलते बाहरी लोग यहां स्थानीय लोगों की संपत्ति कब्जाने का प्रयास कर रहे हैं।

मनोज सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर पीडि़त के साथ खड़ी है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेता पर मिलीभगत का आरोप लगाया। पीडि़त राजकुमार गुड्डू ने बताया कि वीरेंद्र शास्त्री नाम का व्यक्ति तथा अन्य उनकी संपत्ति पर नाजायज कब्जा करना चाहते हैं और उन पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। ऐसा न करने पर झूठे केस में फंसने की धमकी दी जा रही है।