सड़कों के पुनर्निर्माण कार्य का विधायक ने किया शुभारंभ

Spread the love

इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। सरकार की विभिन्न योजनाओं से पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य प्रगति पर है। भाजपा शासनकाल में रानीपुर विधानसभा में विकास की नई गाथा लिखी है। राज्य सरकार की ओर से अधिकारियों को सख्त निर्देश है कि विकास कार्यो की गुणवत्ता से किसी प्रकार का कोई समझौता ना किया जाये। सरकार की विभिन्न योजनाओं से पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य प्रगति पर है। भाजपा सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार धन की कमी नहीं रहने दी जाएगी

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा ग्राम प्रधान प्रमोद पाल, जिला महामंत्री महिला मोर्चा एवं नगरपालिका शिवालिकनगर सभासद शीतल पुंडीर, विरेंद्र अवस्थी, पंकज चौहान, बृजलेश देवी, अमरदीप सिंह रोबिन, डॉक्टर राजकुमार यादव, राधेश्याम कुशवाहा, रमेश पाठक, सभासद प्रतिनिधि गौरव पुंडीर, चन्द्रभान सिंह, अनिल राणा, मंडल भाजपा उपाध्यक्ष संदीप राठी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विजय चौहान, चमन चौहान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।