विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही प्रदेश सरकार: रवि बहादुर

Spread the love

प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकारों के समक्ष रवि बहादुर ने कहा कि आज प्रदेश की धामी सरकार जनहित से जुड़े मुद्दों को उठा रहे विपक्ष की आवाज को दबाने में लगी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के इशारे पर विपक्षी नेताओं संग दुर्व्यवहार किया जा रहा है। कहीं नेता प्रतिपक्ष के साथ मारपीट हो रही है तो वहीं विधायक पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आखिर सरकार उत्तराखंड पुलिस से क्या करवाना चाह रही है। आज धामी सरकार उत्तराखंड कि पुलिस से मित्र पुलिस का तमगा छीनकर उसे गुंडा पुलिस साबित कराने पर तुली है।

प्रदेश में स्मार्ट मीटर को लेकर किसान धरने पर बैठे थे तो उनके संग मारपीट की गई। बता दें कि स्मार्ट मीटर के विरोध में किसान संगठन कई दिनों से बहादराबाद टोल प्लाजा पर धरने पर बैठा है। विपक्ष का कहना है कि पूर्व में प्रदेश सरकार ने साफ किया था कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाएंगे, लेकिन अब ऐसा नहीं है।