हत्या के प्रयास में फरार आरोपित ने सोशल मीडिया पर डाला धमकी का वीडियो, गिरफ्तार

Spread the love

वायरल वीडियो का पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और आरोपित को धर दबोचा। आरोपित जनपद की मंगलौर कोतवाली में दर्ज हत्या के प्रयास के मुकदमें में फरार चल रहा था। इस मामले में पुलिस दो आरोपितों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

आरोपित ने अपना रुतबा दिखाने के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मारपीट, कोर्ट रूम में गोली मारने की धमकी देने जैसे कई बदमाशी की वीडियो डाली थी। जिनको वायरल कर आरोपी लोगों में भय पैदा कर रहा था।

पकड़े गए आरोपित का नाम पता कार्तिक निवासी कैल्लनपुर थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर बताया गया है। पुलिस ने आरोपित के पास से एक देशी तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपित का चालान कर दिया है।