मामूली विवाद के चलते युवक को मारी थी गोली, दो गिरफ्तार

Spread the love

जानकारी के मुताबिक 12 नवबंर को मामूली विवाद में युवकों ने कनखल थाना क्षेत्र के फुटबॉल ग्राउण्ड के पास एक युवक को गोली मार दी थी। गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने युवक को हायर सेंटर रैफर कर दिया था।

इस संबंध में घायल युवक के भाई आकाश पुत्र सतपाल निवासी विजय बिहार जमालपुर कनखल ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। घटना की गम्भीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थानाध्यक्ष कनखल के नेतृत्व में थानास्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने जांच के साथ मुखबिर को भी सक्रिय किया।

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आज दो आरोपितों को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपितो ंने अपने नाम पते भरत पुत्र अर्जुन सिहं निवासी 399/26 चांदपुर रोड राजनगर थानी सिटी कोतवाली व जनपद बुलन्द शहर उ.प्र. हाल निवासी रतन वाटिका जगजीतपुर थाना कनखल व रितिक पुत्र विनोद निवासी ग्राम खंजरपुर थाना मोदीनगर जिला गाजियाबाद हाल निवासी सेक्टर 4 बीएचईएल थाना रानीपुर, हरिद्वार बताया।

प्रकाश में आये अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए दोनों का चालान कर दिया है।