ऑपरेशन कालनेमि के तहत दो बहुरुपिये चढ़े पुलिस के हत्थे

haridwarcrimeoprtion-kalnemiarrest
Spread the love

प्रदेश भर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पुलिस फर्जी वेषधारी बाबाओं के खिलाफ अभियान चलाए हुए है। इसी कड़ी में कार्यवाही करते हुए मंगलौर कोतवाली पुलिस ने दो फर्जी बाबाओं को धर दबोचा। दोनों आरोपित साधु का भेष बनाकर आने जाने व्यक्तियों को रोकते हुए उन्हें अपने जाल में फंसाने का प्रयास कर रहे थे।

पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम पते मौ. मुर्तजा पुत्र अनसार निवासी वार्ड 10 पोटिया ढोवबाजा अररिया बिहार हाल निवासी कस्बा मंगलौर व राजेन्द्र पुत्र शिवपाल निवासी पीपरा छापी पोस्ट पोढी नोगई, थाना बैढन जिला सिंगरोली मध्य प्रदेश, हाल निवासी गणेश पुर रुडकी हरिद्वार बताया है। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है।