मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत खानपुर में ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला

Spread the love

ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के बारे में जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना ने महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी, जिससे वे परियोजना के लाभों को समझ सकें। कार्यशाला के दौरान, प्रतिभागियों का नामांकन भी किया गया, ताकि वे योजना के अंतर्गत दी जाने वाली सेवाओं का लाभ उठा सकें।

इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना, विभिन्न बैंकों के अधिकारी, मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के बिजनेस प्लानिंग एंड डेवलपमेंट एक्सपर्ट राव आशकर, एनआरएलएम के बीएमएम और एरिया कॉर्डिनेटर, रीप परियोजना के लाइवलीहुड कॉर्डिनेटर, एग्रीकल्चर एक्टेंशन, आईपीआरपी, सीएलएफ स्टाफ, सीएलएफ के बीओडी सदस्य और अन्य महिला एवं ब्लॉक के कर्मचारी उपस्थित थे। इस पहल से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपनी आजीविका को बेहतर बनाने के लिए एक सशक्त मंच मिला है।