कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

Spread the love

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा सरकार उत्तराखंड में बेशकीमती जमीनों को चंद उद्योगपतियों के हवाले कर उत्तराखंड का दोहन कर रही है।

पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान और वरिष्ठ नेता सोम त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार को आम जन-सरोकारों से मतलब नहीं है यह सरकार सिर्फ चंद उद्योगपतियों की सरकार बनकर रह गई है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी और पूर्व पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है।

महानगर कांग्रेस महासचिव तरूण व्यास और महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता जोशी ,ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा और अंकित चौहान ने भी संबोधित किया। इस दौरान पार्षद हिमांशु गुप्ता और सोहित सेठी, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष तुषार कपिल, महिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष अंजू द्विवेदी, पार्षद विवेक भूषण विक्की, पार्षद प्रतिनिधि ऋषभ वशिष्ठ,अकरम अंसारी, पूर्व पार्षद उदयवीर सिंह चौहान,अजय गिरी, महानगर कांग्रेस महासचिव मनीष गुप्ता आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।