कोटा में सूखे पेड़ के तने में मिली हनुमान प्रतिमा, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

hanuman-statue-appears-from-a-dry-tree-trunk-in-ko
Spread the love

पूर्व वार्ड पार्षद धीरेंद्र चौधरी ने बताया कि बड़ा राम द्वार क्षेत्र में साधु-संतों का एक प्राचीन आश्रम है, जिसकी उम्र करीब 300 से 400 वर्ष बताई जा रही है। आश्रम परिसर में खड़ा एक विशाल पेड़ काफी समय से सूख चुका था और केवल उसका तना शेष रह गया था। रविवार को सफाई के दौरान जब तने के ऊपरी हिस्से को जलाया गया, तो उसमें एक आकृति उभरती हुई दिखाई दी। इसके बाद लोगों ने आग बुझाई और तने को सावधानीपूर्वक काटा गया, जिसके भीतर से लगभग साढ़े तीन से चार फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा प्रकट हुई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस, साधु-संतों के समाज और पुरातत्व विभाग को भी दे दी गई है। प्रशासन भी स्थल की निगरानी कर रहा है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।