Haldwani dominates in table tennis – MBPG College wins double
एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी की टीम इंटर कॉलेज टेबल टेनिस चैंपियन बनी, नॉर्थ जोन के लिए चयनित
कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतरमहाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता रविवार को राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में संपन्न हुई।
छह कॉलेजों के कुल 20 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
पुरुष वर्ग में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी की टीम विजेता रही जबकि डीएसबी कैंपस नैनीताल उपविजेता रहा।
महिला वर्ग में भी एमबीपीजी कॉलेज की टीम ने खिताब अपने नाम किया।
कोच हिमांशु वैश्य के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
अब टीम का चयन नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए हो गया है, जो पंजाब में आयोजित की जाएगी।
मुख्य अतिथि डॉ. मनीषा तिवारी व डॉ. विपिन चौबे ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।
