ग्वालियर: चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

Spread the love

उप स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य) दिनेश सिकरवार भी मौके पर मौजूद रहे। डिप्टी एसएस द्वारा तत्काल 108 एम्बुलेंस को बुलाया गया, परंतु इससे पहले ही महिला ने ट्रेन में ही सफलतापूर्वक शिशु को जन्म दे दिया था।

दिलचस्प बात यह रही कि उसके परिजनों ने पहले ही एक प्राइवेट एम्बुलेंस की व्यवस्था कर ली थी, जिससे जच्चा-बच्चा को निजी अस्पताल ले जाया गया। महिला का नाम रोशनी पत्नी दीपक है, जो ग्राम बेलखेड़ी, जिला दमोह की निवासी हैं। वे अपने परिवार के साथ निजामुद्दीन से दमोह की यात्रा कर रही थीं। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।