वेदिका ने इससे पहले 2019 की आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में झारखंड राज्य में शीर्ष स्थान प्राप्त कर सबका ध्यान आकर्षित किया था। अब आईआईटी (बीएचयू) से स्वर्ण पदक प्राप्त कर उन्होंने यह साबित कर दिया है कि निरंतर मेहनत और समर्पण से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
विद्यालय की प्राचार्या प्रीति सिन्हा ने रविवार को वेदिका की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा,
“वेदिका की सफलता दृढ़ निश्चय, जिज्ञासा और ईमानदारी जैसे मूल्यों का जीवंत उदाहरण है , वही मूल्य जिन पर गुलमोहर की नींव रखी गई है। उनकी यह उपलब्धि निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
उन्होंने आगे कहा कि कक्षा 9 और 10 में जीवविज्ञान की छात्रा के रूप में वेदिका सदैव शांत, विनम्र और अध्ययनशील रही हैं। उनकी लगन और सादगी ने उन्हें हर क्षेत्र में उत्कृष्ट बनाया।
गुलमोहर हाई स्कूल परिवार ने वेदिका और उनके माता-पिता को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि वेदिका की सफलता इस बात का प्रमाण है कि गुलमोहर न केवल ज्ञान प्रदान करता है, बल्कि ऐसे विद्यार्थियों को गढ़ता है जो जीवन के हर क्षेत्र में उदाहरण प्रस्तुत करें।
