उज्जैन में चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र से लापता हुई 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर इंदौर के आजाद नगर इलाके से बरामद कर लिया है। लड़की एक नाबालिग लड़के के साथ मिली, और रेस्क्यू के वक्त भी वह बुर्का पहने हुए थी। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने रेप की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले में और आरोपियों के जुड़ने की संभावना जताई गई है। CCTV में पीछा करता दिखा युवक
पुलिस के मुताबिक 2 फरवरी की सुबह करीब 10:47 बजे लड़की उस वक्त घर से निकली, जब उसकी मां काम पर जा चुकी थी। CCTV फुटेज में सामने आया है कि मोईन नामक युवक एक्टिवा से उसका पीछा करता हुआ नजर आया। घर से कुछ दूरी पर उसे एक्टिवा पर बैठाया गया। टावर पर उतारा, वहां इंतजार कर रहा था नाबालिग बॉयफ्रेंड
जांच में सामने आया कि मोईन ने लड़की को टावर के पास उतारा, जहां पहले से उसका नाबालिग बॉयफ्रेंड मौजूद था। इसके बाद दोनों बस स्टैंड के जरिए इंदौर पहुंचे और आजाद नगर इलाके में रुके। 3 फरवरी को FIR, 4 फरवरी को इंदौर से रेस्क्यू
3 फरवरी को चिमनगंज मंडी थाने में गुमशुदगी दर्ज हुई। FIR के बाद पुलिस ने परिवार, सहेलियों और संदिग्धों से पूछताछ की। मोबाइल चैट और तकनीकी इनपुट के आधार पर 4 फरवरी की शाम को पुलिस ने लड़की को इंदौर से बरामद कर लिया। पीड़िता ने रेप का आरोप लगाया, मेडिकल कराया गया
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बयान में दुष्कर्म की बात कही, जिसके बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। पीड़िता के 164 के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किए जाने हैं। मेडिकल और एफएसएल रिपोर्ट की विस्तृत जानकारी आना बाकी है। ब्रेकअप कर अपने ही दोस्त को उसके पीछे लगाया
पुलिस जांच में सामने आया है कि करीब 6 महीने पहले अहमद नगर निवासी एक नाबालिग ने पीड़िता से संपर्क बनाया। शुरुआती जांच के अनुसार बाद में दोनों के बीच दूरी बढ़ी और आरोपी ने अपने एक नाबालिग दोस्त को लड़की के संपर्क में बनाए रखा। मोबाइल चैट की जांच में यह भी सामने आया है कि पीड़िता की कुछ सहेलियों की भूमिका ब्रेनवॉश और संपर्क बनाए रखने में रही, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इन बिंदुओं के आधार पर आगे और आरोपियों के नाम जुड़ सकते हैं।
पुलिस: मोबाइल चैट से मिले मददगारों के संकेत
पुलिस ने नाबालिग आरोपी और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के मोबाइल से मिली चैट में उसकी सहेलियों और लड़के के दोस्तों की भूमिका सामने आई है, जिन्होंने भगाने और छिपाने में मदद की। पुलिस के अनुसार आगे और आरोपी बढ़ सकते हैं। संगठन का आरोप, पुलिस जांच के स्तर पर
हिंदू जागरण मंच ने मामले को ‘ग्रूमिंग गैंग पैटर्न’ बताते हुए साजिश का आरोप लगाया है। संगठन का दावा है कि नाबालिग को बहला-फुसलाकर घर से ले जाया गया और धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया गया। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल जांच जारी है और सभी आरोपों की तथ्यों के आधार पर पड़ताल की जा रही है।
दोनों नाबालिग, कानूनी प्रक्रिया अलग
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी नाबालिग हैं, ऐसे में आगे की कार्रवाई POCSO और JJ Act के प्रावधानों के तहत की जाएगी। जिन लोगों ने भगाने या छिपाने में मदद की है, उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह खबर भी पढ़ें… लव जिहाद का शिकार हुए युवक की घर वापसी होगी जहांगीराबाद क्षेत्र के युवक शुभम गोस्वामी का कथित रूप से दबाव में धर्मांतरण कराने का मामला सामने आने के बाद मंत्री विश्वास कैलाश सारंग सामने आए हैं। शुभम ने इस्लाम अपनाने को धोखे और दबाव का नतीजा बताते हुए अब हिंदू धर्म में वापस लौटने की इच्छा जताई है। मंत्री सारंग ने आश्वासन दिया है कि उसकी शास्त्रानुसार घर वापसी कराई जाएगी। वहीं पुलिस ने आरोपी परिवार के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें
‘ग्रूमिंग लव जिहाद’…रेप किया, बुर्के में भगाया, दोस्त को सौंपा:प्रेमजाल में फंसाकर नाबालिग को उज्जैन से ले गया, इंदौर की मुस्लिम बस्ती में मिली, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
