यमुनानगर में आज जिला स्तर की ग्रीवेंस (कष्ट निवारण) कमेटी की अहम बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण मंत्री कृष्ण कुमार बेदी करेंगे। उपायुक्त प्रीति ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक दोपहर 12 बजे जिला सचिवालय के सभागार, कमरा नंबर 203 में आयोजित होगी। इस बैठक में जिले के सभी विभागाध्यक्षों के साथ-साथ जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति के गैर-सरकारी सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। बैठक में कुल 15 एजेंडों पर चर्चा होगी, जिनमें 5 पुराने लंबित मामलों के साथ 10 नए मामलों को शामिल किया गया है। इन एजेंडों में पुलिस, नगर निगम, जिला नगर योजनाकार (DTP), पंचायत विभाग समेत विभिन्न विभागों से जुड़े जनहित के मुद्दे शामिल हैं।
यमुनानगर में आज ग्रेवांस कमेटी की बैठक:15 एजेंडों पर होगी चर्चा, मंत्री कृष्ण कुमार बेदी करेंगे बैठक की अध्यक्षता
