गणेश पूजा मेले का शुभारंभ, सांसद और विधायक ने की पूजा-अर्चना

Spread the love

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई, जिसमें एसडीपीओ जयदीप लकड़ा, बीडीओ शक्ति कुंज, थाना प्रभारी अमित खाखा और कोयना वन क्षेत्र पदाधिकारी रामनंदन राम भी मौजूद रहे। समारोह में स्थानीय प्रशासन और गणेश पूजा समिति के सदस्यों ने भी अपनी भागीदारी निभाई।

गणेश पूजा मेला मनोहरपुर का प्रमुख 10 दिवसीय त्योहार है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक शामिल होते हैं। उद्घाटन के बाद सांसद और विधायक ने मेले का भ्रमण किया और इसे भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक बताया। उन्होंने सभी से त्योहार को शांतिपूर्ण और पारंपरिक रूप से मनाने की अपील की।

इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसे जनता ने खूब सराहा। समारोह के सफल आयोजन में गणेश पूजा समिति के संरक्षक और जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव के साथ हीरालाल नायक, अश्वनी बघेल, राजेश सिंह, अभय शूलपाणि, पिंकी डागा, सुशील विभव (बब्बू), विजय साहु, राजेश राउत, बसंत हरलालका, अमर महतो, अज़हर अली सहित अन्य स्थानीय कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिकों का योगदान रहा।