ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री ने मंडी में की तैयारियों की समीक्षा, तकनीकी शिक्षा मंत्री भी रहे उपस्थित

gramin-vikas-and-panchaytiraj-minister
Spread the love

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का यह बहुत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है और इसके सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी बेहतर ढंग से निभाएं व तमाम प्रबंध समयबद्ध पूरे करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि सम्मेलन में पहुंचने वाले लाभार्थियों के परिवहन सहित उनके ठहराव व भोजन इत्यादि की समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने बाहर से आने वाले छोटे व बड़े वाहनों के लिए पार्किंग की समुचित व्यवस्था तथा इन पार्किंग स्थलों पर आवश्यकतानुसार पुलिस कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। सम्मेलन स्थल पर भी बैठने की उचित व्यवस्था, पेयजल व शौचालय की सुविधा सहित पर्याप्त मात्रा में डस्टबिन इत्यादि स्थापित करने के लिए नगर निगम, जल शक्ति विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सम्मेलन के दौरान प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए नुक्कड़-नाटक पर आधारित प्रस्तुति तथा प्रदेश सरकार के एंटी चिट्टा अभियान पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम भी इसमें शामिल किए जाएं।

ग्राम एवं नगर नियोजन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने अन्य जिलों से आने वाले लाभार्थियों के आवागमन सहित पार्किंग की उचित व्यवस्था व अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग एवं प्रशासन आपसी समन्वय से इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समय रहते सभी तैयारियां पूर्ण कर लें। विधायक चंद्रशेखर ने भी इस अवसर पर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।