निहाल चंद शर्मा ने साेमवार काे कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से मंडी में भवन बनाए गए, कुलपति व रजिस्ट्रार सहित स्टाफ की नियुक्तियां हुईं, लेकिन कांग्रेस सरकार की नीयत शुरू से ही इस विश्वविद्यालय को बंद करने की रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चूंकि मंडी जिले से भाजपा के 10 में से 9 विधायक चुनकर आए हैं, इसलिए कांग्रेस सरकार मंडी के साथ लगातार भेदभाव कर रही है। विकास कार्य ठप हैं और अब शिक्षा संस्थानों को भी राजनीतिक दुर्भावना का शिकार बनाया जा रहा है।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि मंडी को पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिव धाम की सौगात दी थी,जो आस्था और रोजगार दोनों का केंद्र बन सकता था लेकिन कांग्रेस सरकार ने उसे भी राजनीति का शिकार बना दिया।
