गोविंदा-सुनीता ने धूमधाम से किया गणपति बप्पा का विसर्जन

Spread the love

अब इनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि गणपति विसर्जन के मौके पर गोविंदा और सुनीता पूरी श्रद्धा और उमंग के साथ नाचते-झूमते दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने सफेद रंग के ट्रेडिशनल कपड़े पहने हैं, जो इस मौके पर और भी आकर्षक लग रहे हैं। वीडियो में उनका बेटा यशवर्धन भी नजर आ रहा है, जो दोनों हाथों से बप्पा की प्रतिमा उठाए हुए है। पूरा परिवार बप्पा के जयकारों, “गणपति बप्पा मोरया” के साथ गूंज रहा है।

इस मौके पर हर कोई भावुक और खुश नजर आया। गोविंदा और सुनीता के चेहरे की मुस्कान साफ़ बयां कर रही थी कि वे इस पावन पर्व को पूरे दिल से मना रहे हैं। फैन्स भी इस वीडियो को देखकर बेहद खुश हैं और कमेंट्स में उन्हें ढेरों दुआ दे रहे हैं।

गोविंदा और सुनीता ने साल 1987 में शादी की थी। लंबे समय से दोनों एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहे हैं। इनके दो बच्चे हैं, टीना आहूजा और यशवर्धन आहूजा। टीना फिल्मों में काम कर चुकी हैं, वहीं यशवर्धन भी बॉलीवुड में अपना करियर बनाने की तैयारी कर रहे हैं।