राज्यपाल बागडे ने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पोस्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा जी के निधन की सूचना अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
