हरियाणा के बजट में सरकार का 10 सेक्टरों पर फोकस:₹2.15 लाख करोड़ का पेश कर सकते हैं CM; CET पास युवाओं को झटका संभव

Spread the love

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर वित्त मंत्री दूसरी बार कल यानी 2 मार्च को बजट पेश करेंगे। इस बार बजट 10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2.15 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान है। मुख्यमंत्री सैनी इस बजट में 10 बड़े सेक्टरों जैसे- उद्योग, स्टार्टअप, बड़े शहरों में नए सेक्टर, टेक्निकल एजुकेशन AI, रिसर्च, एग्रीकल्चर पर फोकस करेंगे। हालांकि, कुछ लोगों को इस बजट से निराशा हो सकती है। इसका मुख्य कारण प्रदेश पर लगातार बढ़ता कर्ज (3,52,819 करोड़) है, जिसके चलते कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) पास युवाओं को झटका लग सकता है। मुख्यमंत्री सैनी ने घोषणा की थी कि सरकार CET पास बेरोजगार युवाओं को 9 हजार रुपए मासिक भत्ता देगी, जिसका युवा इस बजट में बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, इस बार युवाओं को राहत मिलती नहीं दिख रही। अब जानिए किस सेक्टर को क्या मिलने का अनुमान… जानिए पिछले बजट की क्या स्थिति हरियाणा सरकार का दावा है कि उसने अपने घोषणा पत्र में 217 संकल्प लिए थे, जिनमें से 60 को सरकार ने पहले साल में ही पूरा कर लिया है, जबकि 120 पर काम चल रहा है। पिछले बजट का 80 फीसदी 11 विभागों ने इस्तेमाल कर लिया है, जबकि 21 विभागों ने 70 फीसदी से ज्यादा इस्तेमाल किया है। 31 मार्च तक पिछले बजट का लगभग दो लाख करोड़ रुपए तक इस्तेमाल हो जाएगा, जो 2025-26 के बजट का 98 प्रतिशत होगा।

34.14 लाख लोग पेंशन का लाभ ले रहे वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग और अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 34.14 लाख लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। सरकार ‘हर घर-हर गृहिणी’ योजना के तहत 1 लाख 80 हजार रुपए से कम आय वाले परिवारों को गैस सिलेंडर 500 रुपए में देती है, बाकी राशि सरकार सब्सिडी के तौर पर देती है। लगभग 12.62 लाख लोग इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपए हरियाणा सरकार के अनुसार, दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत राज्य में 9,22,452 महिला लाभार्थियों को प्रति माह 2100 रुपए की राशि दी जा रही है। इसके अलावा, सरकार किसानों की 24 फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद रही है। इन योजनाओं के कारण बजट पर काफी दबाव है, क्योंकि सरकार सामाजिक कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिन पर बजट का एक बड़ा हिस्सा खर्च होता है।