सरकारी टीचर पति को होटल में गर्लफ्रेंड संग रंगेहाथ पकड़ा:पुलिस लेकर झज्जर पहुंची, बोलीं- इनके चक्कर में महिला का पति सुसाइड कर चुका

Spread the love

झज्जर में एक महिला ने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ होटल में रूम में रंगेहाथ पकड़ लिया। वह रोहतक से पति और उसकी गर्लफ्रेंड का पीछा करते- करते पुलिस लेकर होटल पहुंच गई। इसके बाद महिला ने पुलिस के सामने ही होटल में जमकर हंगामा किया। पुलिस पति और उसकी गर्लफ्रेंड को अपने साथ थाने ले गई। महिला का कहना है कि दोनों रोहतक में ही पढ़ाते हैं। इनके अफेयर की वजह से उस महिला के पति ने सुसाइड तक कर लिया। दोनों कुछ ही दिन पहले जमानत पर बाहर आए हैं। अब पढ़िए महिला ने क्या आरोप लगाए… महिला के पति की हो चुकी मौत
पीड़िता का यह भी आरोप है कि महिला पहले से शादीशुदा थी। 4 जुलाई 2024 को उसके पति की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी महिला मेरे पति के साथ नजदीकी बढ़ाती रही। इनसे परेशान होकर उसके पति ने सुसाइड किया था। इसी मामले में 14 नवंबर को दोनों की कोर्ट में पेशी थी।